नई दिल्ली। भारतीय SUV मार्केट में टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन (Tata Harrier Stealth Edition) ने शानदार एंट्री की है। 2025 भारत मोबिलिटी एक्स्पो (2025 Bharat Mobility Expo) में शोकेस किए जाने के बाद अब इसकी कीमत 25 लाख रुपये रखी गई है।
यह हैरियर फियरलेस प्लस (Harrier Fearless+) वैरिएंट पर बेस्ड है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि यह टाटा (Tata) की पहली SUV है, जिसे मैट ब्लैक पेंट स्कीम में पेश किया गया है।
टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन के फीचर्स
पहली बार टाटा (Tata) ने हैरियर (Harrier) के लिए मैट पेंट का इस्तेमाल किया है, जिससे यह SUV और भी स्टाइलिश और अग्रेसिव लगती है।
19-इंच के ऑल-ब्लैक एलॉय व्हील्स
टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन (Tata Harrier Stealth Edition) स्पेशल एडिशन को और भी दमदार लुक देने के लिए इसमें मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
फुल-ब्लैक इंटीरियर
टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन SUV के इंटीरियर में ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम फील देता है।
टॉप-लेवल फीचर्स
टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन (Tata Harrier Stealth Edition) वैरिएंट में मिलने वाले कुछ शानदार फीचर्स हैं। इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट और लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे गजब फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन (Tata Harrier Stealth Edition) के इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें वही 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 168bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस एडिशन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन में पेश किया गया है।
क्या आएगा पेट्रोल इंजन?
टाटा (Tata) ने यह भी कंफर्म किया है कि 2025 में हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) के लिए 1.5-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन लाया जाएगा।
किससे होगा मुकाबला ?
इस स्पेशल एडिशन का सीधा मुकाबला MG Hector Black Storm, Snow Storm और Desert Storm से होगा। हालांकि, टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन (Tata Harrier Stealth Edition) अपने मैट ब्लैक फिनिश और दमदार फीचर्स की वजह से ज्यादा प्रीमियम नजर आती है।
इसके अलावा टाटा जल्द ही हैरियर ईवी (Harrier EV) को भी लॉन्च करेगी और इसमें भी स्टील्थ एडिशन (Stealth Edition) वैरिएंट देखने को मिलेगा। अगर आप स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स से लैस एक बोल्ड और अग्रेसिव SUV की तलाश में हैं, तो टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन (Tata Harrier Stealth Edition) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

