मेटालिक ब्लैक अवतार में लॉन्च हुई यामाहा की नई बाइक, जानिए कीमत

0
4

नई दिल्ली। यामाहा इंडिया (India Yamaha Motor) ने अपनी पॉपुलर मॉडर्न-रेट्रो बाइक यामाहा XSR155 (Yamaha XSR155) को अब नए मेटालिक ब्लैक (Metallic Black) शेड में लॉन्च कर दिया है। इस नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹1,58,990 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

नए मेटालिक ब्लैक XSR155 (Metallic Black XSR155) में सबसे बड़ा आकर्षण इसका डीप ब्लैक कलर और साथ में मिलने वाले गोल्डन USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क्स हैं। ब्लैक और गोल्ड का यह कॉम्बिनेशन बाइक को सड़क पर अलग ही पहचान देता है।

इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, मिनिमलिस्ट बॉडीवर्क, रेट्रो इंस्पायर्ड डिजाइन, प्रीमियम रोड प्रेजेंस देखने को मिलता है। इन सबके साथ यह बाइक क्लासिक लुक और स्पोर्टी फील का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है।

कंपनी के मुताबिक, XSR155 को पिछले साल लॉन्च के बाद से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर पर युवाओं ने इसके मॉडर्न-रेट्रो स्टाइल को खूब पसंद किया, जब ग्राहकों ने ब्लैक कलर की डिमांड की, तो यामाहा (Yamaha) ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए यह नया शेड पेश कर दिया।

खासियत
XSR155 उन राइडर्स के लिए है, जो रेट्रो स्टाइलिंग, दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम फिनिश और अलग पहचान चाहते हैं। यह बाइक यामाहा (Yamaha) की मॉडर्न रेट्रो स्पोर्ट (Modern Retro Sport) फिलॉसफी पर आधारित है, जिसमें पुरानी क्लासिक डिजाइन को नई टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया है।