नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा SUV का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी इसे 3 सितंबर को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन अब तक इसकी लॉन्चिंग का पता नहीं है। हालांकि, अब देश के बाहर इसकी लॉन्चिंग पहले होती नजर आ रही है।
दरअसल, कंपनी ने साफ किया है कि वो जापान के बाजार में ई-विटारा 16 जनवरी, 2026 को लॉन्च की जाएगी। इस कार को कंपनी हंसलपुर (गुजरात) प्लांट में तैयार कर रही है। ये HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाई जा रही है। सिगंल चार्ज पर इसकी रेंज करीब 500Km होगी। कंपनी इस पर 10 साल की वारंटी भी देगी।
फीचर्स की हाइलाइट्स
मारुति ई-विटारा के फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लैंप और टेल-लाइट्स, 18-इंच के व्हील, ग्रिल पर एक्टिव एयर वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इनफिनिटी बाय हरमन ऑडियो सिस्टम, इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, सिंगल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीटें, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिक्लाइनिंग, स्लाइडिंग और स्प्लिट (60:40) रियर सीटें, ड्राइव मोड (ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट), स्नो मोड, वन-पैडल ड्राइविंग और रीजन मोड शामिल हैं।
मारुति ई-विटारा सेफ्टी किट
अब बात करें मारुति ई-विटारा के सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें लेवल 2 ADAS सूट जिसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ इसमें 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक, ऑटो-होल्ड फक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एग्जॉस्ट व्हीकल अलार्म सिस्टम (AVAS) – पैदल यात्रियों के लिए शामिल है।
कलर ऑप्शन
मारुति सुजुकी ई-विटारा को 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। इसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं। 6 सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट, ग्रैंड्योर ग्रे, ब्लूइश ब्लैक और ऑपुलेंट रेड शामिल हैं। वहीं, डुअल-टोन कलर में ब्लैक रूफ और ए-पिलर और बी-पिलर मिलेंगे। साथ ही, कंट्रास्टिंग आर्कटिक व्हाइट, लैंड ब्रीज ग्रीन, स्प्लेंडिड सिल्वर और ऑपुलेंट रेड कलर ऑप्शन शामिल होंगे।
एक्सपेक्टेड कीमतें
मारुति सुजुकी ई विटारा की एक्सपेक्टेड कीमतों की बात करें तो सिग्मा (49kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपए होगा। डेल्टा (49kWh) की कीमत करीब 19.50 लाख रुपए होगा। जेटा (49kWh) की कीमत करीब 21 लाख रुपए होगा। जेटा (61kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 22.50 लाख रुपए होगा। वहीं, अल्फा (61kWh) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 24 लाख रुपए होगी। सिर्फ जेटा को दोनों बैटरी पैक ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

