महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है डबल इंजन की सरकार: ऊर्जा मंत्री

0
70

कोटा/कनवास। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को दूधियाखेड़ी माताजी मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान देवली और कनवास भाजपा मंडल के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी समेत विभिन्न भाजपा परिवार के लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सुपोषित मां अभियान, सीएम भजनलाल और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दौरे और पंडित दीनदयाल अंत्योदय पखवाड़ा शिविरों की समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहली बार सांगोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सांगोद विधानसभा को विकास की कई सौगातें दी हैं। ऐसे में, मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत कर आभार प्रकट करना चाहिए।

कनवास क्षेत्र में जल्दी ही पॉलिटेक्निक कॉलेज बनेगा, जो बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होगा। विशेषकर जो बेटियां बाहर पढ़ने के लिए नहीं जा पाती। उनके लिए यह विशेष सौगात होगी। तकनीकी शिक्षा लेकर बेटियां नौकरियों के लिए प्लेसमेंट पा सकेंगी। ऐसा हमारा विश्वास है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। गर्भवती महिला स्वस्थ रहे और स्वस्थ शिशु को जन्म दे। इस लक्ष्य के साथ सुपोषित मां अभियान की शुरुआत की जा रही है।

शरीर से कमजोर, 50 किलो से कम वजनी और आर्थिक रूप से अक्षम गर्भवती महिलाओं का चयन किया गया है। जिन्हें 16 किलो का खाद्य सामग्री का किट दिया जाएगा। कार्यकर्ता परिवारों में संपर्क कर आमंत्रित करें। हर गांव ढाणी में जाकर जनसंपर्क करें। अधिकतम महिलाओं को आने के लिए आमंत्रित करें। किट लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को सहयोगी भी साथ लाना चाहिए।