महिलाएं देश के लिए संस्कारित और श्रेष्ठ नागरिक तैयार कर सकती हैं: उपाध्याय

0
155

विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र का तीन दिवसीय बालिका शिक्षा अभ्यास वर्ग शुरु

कोटा। विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र का बालिका शिक्षा अभ्यास वर्ग स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन महावीर नगर तृतीय पर प्रारम्भ हुआ। जो 8 जून तक चलेगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कोटा शिवा उपाध्याय थीं। मुख्य वक्ता विद्या भारती राजस्थान के मंत्री शिवजी थे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता शिवजी ने कहा कि बालिका शिक्षा के महत्व को समझने से पहले हमें पुराने समय के इतिहास को समझना चाहिए। उस जमाने में स्त्रियों की दशा एवं भारतीयों के इतिहास के बारे में जानना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब भारत में अंग्रेजों का शासन काल था।

उस समय यहां के तीन प्रमुख वर्ग रॉयल मुस्लिम वर्ग इंटेंशनल चर्च एवं मार्क्सवादी वर्ग के द्वारा भारतीयों में स्वजागरण की भावना को समाप्त करने का प्रयास किया गया। इसके लिए उन्होंने परिवार की रीढ़ की हड्डी महिलाओं की वैचारिक भावनाओं को बदलने का प्रयास किया। जिससे परिवार, समाज, देश की बुनियाद कमजोर हो जाए।

उन्होंने बताया कि यदि परिवार की महिलाएं जागृत हो जाएं तो परिवार समाज और देश जागृत हो जाएगा। हिंदुत्व की भावना पूरे विश्व में फैल जाएगी। इन्ही भावनाओं के साथ विद्या भारती शिक्षण संस्था ने बालिका शिक्षा पर जोर देकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास प्रारंभ किया है।

मुख्य अतिथि शिवजी उपाध्याय बताया कि महिलाओं का जागृत होना समाज के विकास के लिए आवश्यक है। यदि गांधारी अपने पति का अनुसरण न करते हुए आंख पर पट्टी नहीं बांधी होती और अपने पुत्रों को अच्छे संस्कार देती तो शायद महाभारत नहीं होती।

हमारे देश में कुंती, जीजाबाई, लक्ष्मीबाई जैसी अनेक वीरांगनाएं एवं ज्ञानी महिलाएं हुई हैं। जिन्होंने समाज को व देश को जागृत करने का प्रयास किया है। एक महिला ही है जो अपने पुत्रों को अच्छे संस्कार देकर देश के लिए एक अच्छा नागरिक तैयार कर सकती है।

कार्यक्रम की संयोजिका स्थानीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं चित्तौड़ प्रान्त बालिका शिक्षा संयोजिका नीता गौतम ने बताया कि इस वर्ग में जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़ प्रांत की लगभग 80 बालिका शिक्षा प्रमुख दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना दीप्ति आनंद राजस्थान क्षेत्र की बालिका शिक्षा सहसंयोजक ने प्रस्तुत की। अतिथि परिचय जोधपुर प्रांत बालिका शिक्षा सहसंयोजी का धनपूर्ण जी ने करवाया।

इस अवसर पर राजस्थान क्षेत्र की उपाध्यक्ष डॉ. रजनी मीणा, अखिल भारतीय संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविंद कुमार, बालिका शिक्षा संयोजिका प्रमिला दीदी, कोटा जिला सचिव सतीश गौतम भी उपस्थित रहे।