नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन को नए नाम XUV 7XO के तौर पर भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये रखी गई है। नए अपडेट्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ XUV 7XO अब महिंद्रा की फ्लैगशिप ICE एसयूवी बन गई है।
यह मॉडल एमजी हेक्टर और टाटा सफारी जैसी एसयूवी को सीधी टक्कर देगा। कंपनी ने 8 जनवरी से बुकिंग और टेस्ट ड्राइव शुरू करने का ऐलान किया है। जबकि टॉप वैरिएंट्स की डिलीवरी 14 जनवरी से शुरू होगी। खास बात यह है कि महिंद्रा ने XUV 7XO में कई एडवांस फीचर्स को सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिया है। आइए जानते हैं इन सभी स्टैंडर्ड फीचर्स को विस्तार से।
ट्रिपल 31.24 सेमी HD स्क्रीन
महिंद्रा XUV 7XO में तीन 31.24 सेमी की HD स्क्रीन सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड दी गई हैं। ये स्क्रीन पैनोरमिक लेआउट में लगी हैं जिससे केबिन एक बड़े डिस्प्ले जैसा अनुभव देता है। यह सेटअप ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों के लिए प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक फील देता है।
ADRENOX+ Connect टेक्नोलॉजी
एसयूवी में ADRENOX+ Connect सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है जिसमें 93 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं। यह सेफ्टी, कंवीनियंस और एंटरटेनमेंट से जुड़े स्मार्ट फीचर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है।
Alexa और ChatGPT इंटीग्रेशन
महिंद्रा XUV 7XO में Alexa built-in के साथ ChatGPT इंटीग्रेशन दिया गया है। यह फीचर सिर्फ वॉइस कमांड तक सीमित नहीं है, बल्कि बातचीत, सवाल-जवाब और स्मार्ट असिस्टेंस का एक्सपीरियंस भी देता है।
वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
सभी वेरिएंट्स में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इससे बिना केबल के नेविगेशन, कॉल्स, म्यूजिक और ऐप्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
क्रूज कंट्रोल
महिंद्रा XUV 7XO के सभी वेरिएंट्स में क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है। यह फीचर हाईवे ड्राइव के दौरान स्पीड को ऑटोमैटिक मेंटेन करता है, जिससे ड्राइवर की थकान कम होती है।
6-एयरबैग स्टैंडर्ड
सेफ्टी के लिहाज से SUV में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसमें थर्ड रो तक कवर करने वाले कर्टन एयरबैग भी शामिल हैं, जो सभी पैसेंजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
महिंद्रा XUV 7XO में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर सभी वेरिएंट्स में दिया गया है। इससे चाबी निकालने की जरूरत नहीं पड़ती और ड्राइविंग ज्यादा आसान हो जाती है।
Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs
एसयूवी में Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड DRLs स्टैंडर्ड दिए गए हैं। ये बेहतर नाइट विजिबिलिटी के साथ-साथ SUV को प्रीमियम रोड प्रेजेंस भी देते हैं।

