महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, जानें क्या बोले फडणवीस

0
5

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 29 में से अधिकांश नगर निगमों में बढ़त हासिल कर ली है। बीएमसी चुनाव के अब तक आए नतीजों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी की शानदार जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त किया है। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास के एजेंडे को स्वीकार किया है और अलग-अलग नगर पालिकाओं में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश देकर यह साबित कर दिया है कि वे विकास चाहते हैं।

फडणवीस ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के भरोसे को दिया और कहा कि यह जीत हर किसी की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों को समझें और जिम्मेदारी से काम करें।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विकास के एजेंडे पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि लोग विकास चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने हमें चुना।

उन्होंने यह भी बताया कि यह जीत सिर्फ एक पार्टी की नहीं, बल्कि राज्य के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का वादा है। फडणवीस ने हिंदुत्व पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमें हिंदुत्ववादी होने पर गर्व है। हम छोटे हिंदुत्व को मानने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि बड़े हिंदुत्व को मानने वाले लोग हैं।

समर्थन के साथ जिम्मेदारी का एहसास
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता का समर्थन बहुत बड़ा है और इस समर्थन के साथ जिम्मेदारी का एहसास भी आता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जब आपको इतना बड़ा पब्लिक सपोर्ट मिले, तो अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास रखें, गुस्सा न करें।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने आपको उम्मीदों के साथ चुना है, उम्मीदवारों को उनका एहसास होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए फडणवीस ने कहा कि हम मोदी पर भरोसे की वजह से चुने गए हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि वह कहीं से भी नहीं टूटेंगे। उन्होंने अंत में राज्य के लोगों को उनके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद दिया।