मंत्रोच्चार के बीच हुईं महाराजा अग्रसेन और माता माधवी देवी की महाआरती

0
5

कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब व अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रसेन चौराहा पर अग्रसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर रविवार को महाराजा अग्रसेन, माधवी देवी जी की महाआरती का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल चेयरपर्सन रितिका अग्रवाल व सचिव मयंक मित्तल ने बताया कि शाम को किशोर सागर तालाब में दीपदान किया गया। इसके बाद अग्रसेन चौराहे पर फूल बंगला सजाया। अग्रसेनजी की 501 दीपक से महाआरती की गई तथा आतिशबाजी हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमेन राजेश बिरला, प्रतिपक्ष नेता विवेक राजवंशी, भाजपा जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा के चेयरमेन रामगोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंघल, महामंत्री रमेश गोयल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल, सम्मेलन के युवा अध्यक्ष सुमित जैन, महामंत्री लोकेश गुप्ता थे।

इस अवसर पर अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की संरक्षक सुनीता गोयल, किरण अग्रवाल, किरण गोयल, भावना अग्रवाल, लक्ष्मी गोयल, रितु गुप्ता, भंवरलाल अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, सुरेंद्र गोयल, अमित अग्रवाल, शैलेश गुप्ता उपस्थित थे।