नई दिल्ली। Budget 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को भारत का आम बजट (Aam Budget 2026) की घोषणा कर दी है। इस दौरान सरकार का मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं, गरीब छात्रों, उद्योगों, चिकित्सा पर खास फोकस रहा।
उन्होंने बताया है कि 1 अप्रैल से भारत में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है। पाकिस्तान और चीन से आते टेंशन को देखते हुए सरकार ने बजट का एक बड़ा हिस्सा रक्षा मंत्रालय के लिए रखा है।
इसके साथ ही वह 9वीं बार बजट पेश करने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है। पिछले चार वर्षों की तरह इस साल का बजट भी कागज रहित रूप में पेश किया गया। खास बात है कि साल 2019 में जब सीतारमण ने पहला बजट पेश किया था, तब वह चमड़े के ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े में लिपटा पारंपरिक बही खाता लेकर पहुंचीं थीं। साल 2017 से बजट एक फरवरी को ही पेश किया जाता है।
लोकसभा में सीतारमण की तरफ से पूरा बजट भाषण पढ़ने के कुछ देर बाद बजट को राज्यसभा के पटल पर रखा गया। संसद का मौजूदा बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ है। इसका पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद नौ मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार बजट सत्र दो अप्रैल को समाप्त होगा।
बजट 2026 की बड़ी घोषणाएं
- 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू होने जा रहा है
- संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर से 31 मार्च करने का प्रस्ताव किया
- किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहु भाषीय एआई टूल ‘भारत विस्तार’ बनाने का प्रस्ताव
- देश में दूसरा ‘राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं न्यूरोसाइंसेज संस्थान’ (निमहैन्स-2) खोला जाएगा
- बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान, चेक लिस्ट

