भारत के टॉप-100 अमीरों में मुकेश अंबानी नंबर 1 पर कायम, अडानी दूसरे स्थान पर

0
13

नई दिल्ली। Forbes India Rich List 2025: फोर्ब्स की 2025 लिस्ट के अनुसार, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 9% घटकर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर पर आ गई है। यानी लगभग 100 अरब डॉलर की कमी हुई है। इस गिरावट का मुख्य कारण रुपये की कमजोरी और सेंसेक्स में 3% की गिरावट बताया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी लगातार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति 12% यानी 14.5 अरब डॉलर कम होकर 105 अरब डॉलर रह गई है।

अंबानी अब भी “सेंटिबिलियनेयर” (100 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति वाले) हैं। उन्होंने Reliance Intelligence नामक नया AI विभाग शुरू किया है और Jio को 2026 में लिस्ट करने की योजना बनाई है।

गौतम अडानी और उनका परिवार 92 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुए भारी शेयर गिरावट के बाद, सितंबर 2025 में भारतीय सेबी (SEBI) ने कहा कि धोखाधड़ी के आरोप साबित नहीं हो सके। इससे अडानी समूह को राहत मिली।

सावित्री जिंदल तीसरे स्थान पर
सावित्री जिंदल, ओ.पी. जिंदल समूह की प्रमुख, ने तीसरा स्थान बनाए रखा है। उनकी कुल संपत्ति 3.5 अरब डॉलर घटकर 40.2 अरब डॉलर रह गई। जबकि, सुनील मित्तल (भारती समूह) इस साल के सबसे बड़े ” गेनर” रहे। उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर बढ़कर 34.2 अरब डॉलर हो गई है। वे तीन स्थान ऊपर उठकर चौथे नंबर पर पहुंच गए। यह वही स्थान है, जो उन्होंने 2008 में हासिल किया था।

टॉप 10 भारत के रईस 2025, संपत्ति (अमेरिकी डॉलर में)

  1. मुकेश अंबानी 105 अरब
  2. गौतम अडानी व परिवार 92 अरब
  3. सावित्री जिंदल 40.2 अरब
  4. सुनील मित्तल व परिवार 34.2 अरब
  5. शिव नादर 33.2 अरब
  6. राधाकिशन दमानी व परिवार 28.2 अरब
  7. दिलीप संघवी 26.3 अरब
  8. बजाज परिवार 21.8 अरब
  9. सायरस पूनावाला 21.4 अरब
  10. कुमार बिड़ला 20.7 अरब

स्रोत: फोर्ब्स के अनुसार