भारतेंदु समिति करेगी 15 साहित्यकारों को साहित्यश्री से सम्मानित
कोटा। श्री भारतेंदु समिति कोटा की ओर से हिंदी साहित्य के पुरोधा भारतेंदु हरिश्चंद्र की 175वीं जयंती के उपलक्ष्य में 9 सितम्बर मंगलवार को सांय 7 बजे साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह श्री माहेश्वरी भवन झालावाड़ रोड, कोटा में संपन्न होगा।
अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथियों में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा और विधायक कल्पना देवी शामिल होंगे।
समारोह में महापौर राजीव अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के समन्वयक रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला हैं। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर शर्मा ‘रामू भैया’ करेंगे।
समन्वयक राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से चुनिंदा साहित्यकारों को साहित्य श्री सम्मान 2025 प्रदान किया जाएगा। हनुमान प्रसाद सक्सेना को हिन्दी सम्मान एवं सुधाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष 15 साहित्यकारों को साहित्यश्री से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में रचना मजूमदार नई दिल्ली, मनोज गौत्तम, डॉ. आरती आर्या (कानपुर), डॉ. ज्योति शर्मा (कोटा), डॉ. हेमलता शर्मा (कोटा), डॉ. मीनाक्षी शर्मा (कोटा), मंजु बंसल (कोटा), शिरसा अग्रवाल (भीलवाड़ा), विश्वास नगर (सरदार शहर), डॉ. अर्चना व्यास (उदयपुर), डॉ. संजय तिवाड़ी (अजमेर), अनीता सोलंकी (कोटा), विवेक नगर (कोटा), कैलाशचंद्र राजपूत (कोटा), सीमा शर्मा (कोटा), मंजू शर्मा (कोटा), उर्मिला शर्मा (कोटा) शामिल रहेंगे।
आयोजन समिति में सुनिल जायसवाल (महामंत्री) ने बताया कि भारतेन्दु जयंति पर 9 सितम्बर को प्रातः 9:30 बजे भारतेंदु की प्रतिमा पर माल्यार्पण भारतेंदु भवन, लाडपुरा, कोटा में होगा।
समारोह को सफल बनाने के लिए कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शारदा, प्रदीप सक्सेना (साहित्य मंत्री), गोपाल शारदा (प्रबंधकीय मंत्री) और उमेश गांधी (पुस्तकालय मंत्री) सदस्य पंकज जायसवाल, सुरेशचंद काबरा, रवि झंवर, राजीव मेवाडा, महेन्द्र खण्डेवाल, महेन्द्र शर्मा, निजामुद्दीन बब्लू, अजय बाकलीवाल, महेश चंद अजमेरा, प्रमोद कुमार भण्डारी सहित अनेक गणमान्य सदस्य सक्रिय हैं।

