कोटा। Prakash Jaiswal honored: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा के शिक्षक प्रकाश जायसवाल को मंगलवार को भामाशाह प्रेरक एवं भामाशाह के रूप में शाल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्काउट गाइड सहप्रभारी मीनाक्षी महावर ने बताया कि विद्यालय में संपन्न वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह में अन्य भामाशाहों के साथ साथ स्थानीय शाला के शिक्षक प्रकाश जायसवाल के द्वारा अपने माता पिता स्वर्गीय सेठ प्रभुलाल- कल्याणी बाई जायसवाल की स्मृति में विद्यालय विकास एवं बालक बालिकाओं के सहयोग के लिए 1 लाख 15 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर भामाशाह सम्मान एवं केन फिन होम्स लिमिटेड, समाजसेवी विवेक राजवंशी, अंकित जोशी, जेसीआई कोटा स्टार आदि के माध्यम से विद्यालय विकास एवं छात्र छात्राओं के सहयोग हेतु 9 लाख रु का सहयोग करवाने पर प्रकाश जायसवाल को भामाशाह प्रेरक के रूप में भी सम्मानित किया गया।
जायसवाल ने जहां राष्ट्रीय कब बुलबुल महोत्सव में कब बुलबुल को बिहार भेजने के लिए 55 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वहीं विद्यालय इको वाटिका एवं रंग रोगन के लिए जायसवाल ने 65 हजार सहित कुल 1 लाख 15 हजार का व्यक्तिगत सहयोग प्रदान किया। जिसके चलते जायसवाल को सम्मानित किया गया है।

