नई दिल्ली। मजदूरों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 1 मई को बैंक ऑफ इंडिया की एरोड्राम सर्किल शाखा के सामने एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष ललित गुप्ता ने संगठन का झंडारोहण किया।
यूनियन के सचिव पदम कुमार पाटोदी ने मई दिवस के बारे में बताया कि 1887 में अमेरिका के शिकागो में मजदूरों ने काम के घंटों तय करने के लिए किए गए जुलूस पर तत्कालीन सरकार द्वारा बल प्रयोग में कई मजदूर शहीद हुए, तब से मजदूर दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि आज भी श्रमिक एवं कर्मचारी सरकार की मजदूर नीतियों के विरुद्ध संघर्षरत हैं। उन्होंने एआईबीईए के आव्हान पर आगामी 20 मई को सभी श्रमिक संगठनों के साथ हड़ताल पर जाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर सेंट्रल बैंक कर्मचारी यूनियन के महासचिव डी एस साहू, केनरा बैंक वर्कमैन यूनियन के प्रदेश सचिव आर बी मालव, यूनियन के उपसचिव हेमराज सिंह गौड़, बैंक कर्मी नेता यतीश शर्मा, राजेश अग्रवाल, रविकुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

