कोटा। फेडरेशन ऑफ बैंक इण्डिया स्टॉफ यूनियन के आव्हान पर बुधवार को बैंक ऑफ इण्डिया की कोटा स्थित समस्त शाखाओं एवं देश भर में समस्त बैंक ऑफ इण्डिया कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए काले बेज लगा कर सरकार व बैंक प्रबंधन का विरोध किया।
बैंक ऑफ इण्डिया एम्प्लाइज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि27 दिसम्बर 2021 को चीफ लेबर कमिश्नर की मध्यस्ता में फेडरेशन बैंक ऑफ इण्डिया स्टॉफ यूनियन के पदाधिकारियों की प्रबंधन वर्ग से हुई बैठक में निर्णयों को बैंक प्रबंधन आज तक लागू नहीं करने के कारण संगठन को मजबूरी मे प्रदर्शन एवं हड़ताल के रास्ते पर जाने को मजबूर होना पड़ा।
बैंक कर्मचारियों की निम्न मांगों को लेकर बैंक ऑफ इण्डिया का संगठन फेडरेशन बैंक ऑफ इण्डिया स्टॉफ यूनियन 24-25 फरवरी को बैंक ऑफ इण्डिया में देशव्यापी हड़ताल करेंगे। इसके समर्थन में 21 फरवरी 2025 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस पंजाब नेशनल बैंक एरोड्राम सर्किल कोटा शाखा पर प्रदर्शन किया जाएगा एवं 24-25 मार्च 2025 को देश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।
मांगे इस प्रकार हैं
- बैंक में समुचित क्लर्कों की भर्ती नहीं की जा रही है जिसके कारण ग्राहक सेवा व्यधित हो रही हे।
- सफाई कर्मचारियों के कई पद रिक्त है लेकिन प्रबंधन भर्ती नहीं कर रहा हे बल्कि ठेके पर देने की कार्यवाही करने जा रहा है।
- बैंक ऑफ इंडिया में हजारों कैजुअल सफाई कर्मचारी काम 5 से 10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं परंतु प्रबंधन वर्ग स्थाई नहीं कर रहा हे जयपुर एवं जोधपुर अंचल में 225 कैजुअल कार्य कर रहे हैं।
बैंक ऑफ इण्डिया में अधीनस्थ स्टॉफ, सुरक्षा प्रहरियों के पद रिक्त हे जिन पर बैंक प्रबंधन भर्ती नहीं कर रहा है। - बैंक ऑफ इंडिया में अवार्ड स्टॉफ को पेट्रोल भत्ते की उचित राशि नहीं दी जा रही है।
- बैंक प्रबंधन अवार्ड स्टॉफ को फर्नीचर फिक्चर की सुविधा स्वीकृत नहीं कर रहा हे।
- बैंक प्रबंधन ट्रांसफर पॉलिसी का उल्लंघन कर रहा है।
- बैंक प्रबंधन सब स्टॉफ से लिपिक वर्ग पदोन्नति समझौते के अनुसार नहीं कर रहाहै।
बैंक ऑफ इण्डिया की सभी शाखाओं में पदम कुमार पाटोदी अध्यक्ष, हेमराज सिंह गौड़ उपाध्यक्ष, रामकेश मीणा, राजेश अग्रवाल, श्याम महावर, सहायक महासचिव, रवि कुमार शर्मा कार्यकारिणी सदस्य बैंक ऑफ इण्डिया एम्प्लाइज यूनियन राजस्थान ने सभी शाखाओं में जा कर ब्लेक बेज धारण करवाए व हड़ताल में पूर्ण सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

