बूंदी जिले में बेमौसम बारिश से धान की फसल खराब

0
357
file photo

बूंदी। जिले में रविवार रात हुई तेज बारिश से अधिकांश खेतों में तैयार फसल बर्बाद हो गई। फसलों में खराबा हो गया है। तेज बारिश के चलते धान की कटी हुई फसल पानी में तैरने लगी है। हालात यही नहीं है एक घंटे तेज हुई मूसलाधार बारिश के बाद तेज हवाओं से तैयार धान की फसल में भारी खराबा हुआ है। वहीं उड़द की फसल भी लगभग खराब हो चुकी है।

बूंदी, तालेड़ा, हिंडोली, लाखेरी व केशोरायपाटन उपखंड के किसान खेतों में हुई। बर्बादी को देख किसान परेशान है। जिले में लगभग 55 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल होती है। इसमें अधिकांश खेतों में इस समय धान की फसल तैयार खड़ी है। फसल कटाई के बाद खेतों में रखी हुई थी, लेकिन रविवार रात हुई तेज बारिश से सब कुछ बर्बाद हो गया।

गादेगाल के किसान अमरजीत का कहना है कि और बारिश हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। धान की फसल तैयार है, रात हुई तेज बारिश से धान बालियों से निकलकर खेतों की मिट्टी में मिल गया। अब हालात यह है कि जो तैयार फसल थीं, उसे देख नहीं लगता कोई खेत शायद ही बचा हो। जिसमें फसल खराबा नहीं हुआ हो।