तीनों विधानसभाओं के हजारों कार्यकर्ता एवं आमजन एक साथ हुए एकत्रित
कोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन व प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी के सानिध्य में कोटा शहर में जिला स्तरीय ऐतिहासिक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन हुआ।
हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर, डीजे सांउड पर राष्ट्रभक्ति के गीतों पर नाचते गाते हुए भाजपा कार्यकर्ता, आमजन व बडी संख्या में मातृशक्ति रैली के रूप में शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां जनप्रतिनिधियों ने सभी को राष्ट्रहित में विदेशी उत्पादों विशेषकर अमेरिकी उत्पादो के बहिष्कार व स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संकल्प दिलाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। यह महज एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति की उस भावना का उत्सव है जो हर नागरिक के हृदय में समाई हुई है। राष्ट्रीय पर्व की तरह यह अभियान पूरे देश को एक सूत्र में बाँधता है और भारतीयता का गौरवशाली परिचय देता है।
जैन ने कहा कि कोटा बूंदी संसदीय क्षैत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आह्वान पर पूर्व में वर्षों से आजादी के स्वर के साथ से इस तरह के राष्ट्रभक्ति के आयोजन किए जाते रहे है। आज बिरला जी की प्रेरणा से ही कोटा शहर में ऐतिहासिक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन हुआ है।
जैन ने सभी से आह्वान किया की तिरंगा झंडा हमारी आन बान शान है। जो भी रैली में आये हैं वो इस तिरंगा झंडा को सम्मान पूर्वक अपने साथ घर लेकर जायें तथा अपने घरों पर व प्रतिष्ठानों पर लगाये। 15 अगस्त को शाम को सम्मान पूर्वक उतारकर, अगली बार के लिये सुरक्षित रखें।
प्रभुलाल सैनी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जब-जब तिरंगा लहराता है, तब-तब हमारी आत्मा, अस्मिता और बलिदान की परंपरा भी लहराती है। यह तिरंगा उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने सीमा पर राष्ट्र के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया।
तिरंगा झंडा हमारे भारत देश की आन बान शान है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की ताकत, पराक्रम शौर्य को संसार ने देखा। तिरंगा झंडा हमारे भारतीय सेना के पराक्रम शौर्य का प्रतीक है।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि हमारा देश युवाओं से भरा देश हैं। युवा शक्ति हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने की ताकत रखती है। इसलिये भारत को आत्मनिर्भर, विकसित भारत बनाने के लिये युवा शक्ति संकल्पित हो।
कार्यक्रम विधानसभा संयोजक रितेश चित्तौडा, व राजेश शर्मा ने बताया की तिरंगा यात्रा रैली में विधानसभा अनुसार कोटा दक्षिण विधानसभा और गणेशनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और आमजन गुमानपुरा स्थित चोपाटी से, कोटा उत्तर विधानसभा के नयापुरा स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहा से और लाडपुरा विधानसभा की रैली बोरखेड़ा चौराहा से रवाना होकर आमजन की सहभागिता के साथ शाम 5 बजे शहीद स्मारक पर त्रिवेणी संगम के माध्यम से रैली के रूप में पहुंची, जिसका समापन शहीद स्मारक पर अमर शहीद सैनिको की स्मृति में मोमबत्ती लगाकर और पुष्पांजलि करते हुए किया गया।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, हेमंत कृष्ण विजय, महापौर राजीव भारती, नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, पूर्व महापौर महेश विजय, पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, वरिष्ठ नेता गोविंद शर्मा, पंकज मेहता, विशाल शर्मा, प्रदेश एस टी मोर्चा महामंत्री अशोक मीणा, सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि, पार्षदगण सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहें।

