बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में गौरव गोगोई की शाह ने की धुलाई

0
7

नई दिल्ली। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि रिजिजू को भविष्य में विपक्ष के बोलते समय सबसे ज्यादा रुकावट डालने वाले संसदीय कार्यमंत्री के रूप में जाना जाएगा। इसपर अमित शाह ने उनसे सहमति तो व्यक्त की, लेकिन अपने अंदाज जमकर सुना दिया।

गौरव गोगोई के आरोपों पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने तो जवाब नहीं दिया, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने यह कहकर गोगोई पर पलटवार किया कि देश ने इतना ‘गैर-जिम्मेदार विपक्ष’ कभी नहीं देखा था।

दरअसल, गौरव गोगोई ने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, ‘भविष्य में जब भी कभी संसदीय रिकॉर्ड देखे जाएंगे, उनपर रिसर्च होगा…ट्रांसक्रिप्ट देखे जाएंगे… तो ये भी एक रिसर्च होगा कि विपक्ष के बोलने में सबसे ज्यादा रुकावट डालने वाले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू होंगे…स्टैटिस्टिक्स बोलेंगे..।’

इसपर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें जवाब दिया, ‘मैं भी विधानसभा में पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर रह चुका हूं। उनको तभी खड़ा होना पड़ता है, जब पार्लियामेंट के नियमों से अलग कोई चीज होती है। ये बात सही है कि पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर होने के नाते सबसे ज्यादा इंटरप्ट किरेन रिजिजू ने किया है, मैं सहमत हूं….।’

लेकिन, इसके आगे शाह ने विपक्ष के आरोपों पर जोरदार पलटवार करते हुए उन्हें ही घेर लिया। गृहमंत्री ने कहा, ‘..लेकिन ऐसा गैर-जिम्मेदार विरोधी पक्ष भी कभी नहीं आया है…।’

कांग्रेस से बीजेपी में आई राधिका खेड़ा ने एक्स पर यह वीडियो ट्वीट किया और लिखा है,’कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई संसद में बहुत ओवर स्मार्ट बन रहे थे…फिर क्या था..
गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसी बिना साबुन धुलाई की कि पूरी ओवर स्मार्टनेस हवा हो गई..।’

दरअसल, असम के जोरहाट से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान फिर से पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश किताब का हवाला देने लगे थे। इसपर बीजेपी सांसदों ने आपत्ति की और कहा कि स्पीकर इसपर बोलने की अनुमति से इनकार कर चुके हैं।

इसी हंगामें पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दखल दिया और बोले कि बहस स्पीकर पर हो रही है। अगर विपक्ष अन्य मुद्दों पर बोलेगा, तब सत्तापक्ष के जवाब के समय भी उन्हें बाधा नहीं डालनी चाहिए।