कोटा। सोशल मीडिया की दुनिया और युवाओं की वैलिडेशन की दौड़ पर व्यंग्य करती कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘आत्माराम लाइव’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
निहारिका साहनी के निर्देशन में बनी यह उनकी पहली फीचर फिल्म है, जिसमें नए कलाकारों और क्रिएटर्स को मौका दिया गया है। फिल्म की कहानी एक स्ट्रगलिंग सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर पर केंद्रित है, जो लोकप्रियता के चक्कर में अनजाने में भूतों की रहस्यमयी दुनिया में फंस जाता है।
हास्य, हॉरर और सोशल मीडिया व्यंग्य के मिश्रण वाली यह फिल्म आधुनिक दौर की ऑनलाइन लाइफस्टाइल पर टिप्पणी करती है। निर्देशिका निहारिका साहनी का कहना है कि ‘आत्माराम लाइव’ एक फ्रेश और इंस्पायरिंग अनुभव रहा, जिसका उद्देश्य युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज़ की तैयारी भी जारी है।

