कोटा। नगर सेठ जंबू कुमार बज फाउंडेशन की ओर से उनकी पुण्य स्मृति में जैनाचार्य प्रज्ञासागर मुनिराज के पावन सानिध्य में रविवार को एक ट्रैक्टर एवं पानी की टंकी ग्रीन आर्मी को समर्पित की गई। इसका उपयोग पेड़-पौधों को पानी पिलाने में किया जाएगा। ट्रस्टी पीयूष बज ने बताया कि इस अवसर पर सकल समाज दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष प्रकाश बज, संरक्षक विमल नांता अदि उपस्थित रहे।
आचार्य प्रज्ञासागर महाराज ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि और दान के लिए उचित विकल्प एवं स्थान का स्वयं चयन करती है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों को पानी पिलाने का विचार तो सभी के मन में आता है, किन्तु इसके स्थायी समाधान की योजना केवल पुण्य आत्माओं से ही निकलती है।
उन्होंने आगे कहा कि दान और पूजा श्रावकों का कर्तव्य है तथा दान किस प्रकार किया जा सकता है, इसकी भावना एवं विचार उन लोगों में स्वतः उत्पन्न होते हैं जिनके हृदय में प्रबल इच्छा और सद्भावना होती है।

