पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, जानें डोनाल्ड ट्रंप किस नंबर पर हैं

0
6

नई दिल्ली। Narendra Modi Most Popular Leader: अमेरिका की डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के ताजा वैश्विक सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बनकर उभरे हैं। उन्हें 68% की मजबूत अप्रूवल रेटिंग के साथ पहला स्थान मिला है।

ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के मुताबिक, यह आंकड़े 2 से 8 मार्च 2026 के बीच जुटाए गए डेटा पर आधारित हैं, जो विभिन्न देशों के वयस्कों के विचारों के 7 दिन के मूविंग एवरेज को दर्शाते हैं। रिपोर्ट में पीएम मोदी की लगातार बनी घरेलू लोकप्रियता और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को उनकी बढ़त का मुख्य कारण बताया गया है।

  • इस सर्वे में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति राष्ट्रपति ली जे-म्युंग 62% अप्रूवल रेटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
  • वहीं, अन्य प्रमुख वैश्विक नेताओं की रेटिंग काफी पीछे रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 39% और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को 24% अप्रूवल मिला।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17% अप्रूवल और 75% डिसअप्रूवल के साथ सूची में निचले पायदान पर रहे।

लगातार दूसरी बार टॉप पर पीएम मोदी
सर्वे के अनुसार, पीएम मोदीकी नेट अप्रूवल रेटिंग भी मजबूत बनी हुई है, जहां केवल 26% लोगों ने असहमति जताई है, जो अन्य नेताओं की तुलना में काफी कम है। यह लगातार दूसरी बार है जब पीएम मोदी इस सूची में शीर्ष पर हैं। इससे पहले जुलाई 2025 की रिपोर्ट में भी उन्हें 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया था।

इंदिरा गांधी से लंबा कार्यकाल
प्रधानमंत्री मोदी ने मई 2024 में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया, हाल ही में 4,079 दिन पूरे कर चुके हैं और इस तरह वे इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस सूची में उनसे आगे केवल जवाहर लाल नेहरू हैं।