पारीक समाज का अन्नकूट आज, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण

0
29

कोटा। श्री पारीक पंचायत कोटा के अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार को पारीक भवन, किशोरपुरा में किया जाएगा। प्रवक्ता राहुल पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे तथा विशिष्ट अतिथि विधायक संदीप शर्मा एवं नगर निगम कोटा विकास प्राधिकरण की आयुक्त ममता तिवारी होंगी।

महामंत्री अशोक पारीक ने बताया कि अध्यक्ष रासबिहारी पारीक के निर्देशन में आयोजित में बैठक में जिम्मेदारियों को निर्धारित किया। बैठक में सरंक्षक रवि पारीक, कोषाध्यक्ष विनोद पारीक, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पारीक, कैलाश पारीक, उपाध्यक्ष महेन्द्र पारीक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निर्मला पारीक, महामंत्री अनिता पारीक, देवेंन्द्र पारीक, राजेन्द्र व्यास, देवराज पारीक, गिरिराज पारीक, मनोज पारीक, रमाकांत पारीक, अक्षय पारीक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्ष रासबिहारी पारीक ने बताया महेन्द्र पारीक एवं राजीव लोचन पारीक के परिजन की स्मृति में नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण सायं 5:30 बजे होगा। इसके बाद 6:00 बजे समाज को आवंटित प्लॉट के ट्रस्टियो को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि ओम बिरला ट्रस्टियों को सम्मानित करेंगे।

कोषाध्यक्ष विनोद पारीक 3 वर्षो का लेखा-जोखा पढ़ेंगे। महामंत्री अशोक पारीक ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के तहत रात्रि 8:00 बजे से अन्नकूट प्रसादी एवं स्नेह भोज का आयोजन रखा गया है।