पांच दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने पीएनबी पर किया प्रदर्शन

0
183

कोटा। पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर देश-व्यापी आंदोलन के चलते यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं कुछ निजी बैंको के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक की एरोड्राम सर्किल शाखा पर प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध किया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि केंद्रीय लेबर कमिश्नर के समक्ष आईबीए, डीएफएस तथा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच वार्ता में कोई हल नहीं निकलने के कारण 23 जनवरी फिर वार्ता होगी।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, अधिकारी, कर्मचारियों से आग्रह किया कि 27 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे अधिक से अधिक साथी बैंक ऑफ बड़ौदा कोटडी चौराहा शाखा पर एकत्रित हो कर रेली निकालेंगे। प्रदर्शन कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाएंगे।

प्रदर्शन को पदम कुमार पाटोदी, ललित कुमार गुप्ता, हेमराज सिंह गौड़, दानिश इमरान हाशमी, सुहास वर्धन सक्सेना, धनराज नागर, अमित पंचोली, लोकेश सोनी, बृजमोहन सेन, सागर अजवानी, आर बी मालव, राहुल देवनानी, अनिल ऐरन, चित्रांक अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह, रवि कुमार शर्मा, राजेश अग्रवाल एवं नरेंद्र सिंघल ने संबोधित किया।