कोटा। लखनऊ स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर शेल्टर निर्माण कार्य के कारण 4 से 11 अप्रैल तक कोटा मंडल से गुजरने वाली दो विशेष ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस अवधि में यह ट्रैन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
- ट्रेन संख्या 09451 (गांधीधाम–भागलपुर): 3 एवं 10 अप्रैल को मानक नगर–ऐशबाग–मल्हौर मार्ग से संचालित होगी।
- ट्रेन संख्या 09452 (भागलपुर–गांधीधाम): 6 अप्रैल को मल्हौर–ऐशबाग–मानक नगर मार्ग से संचालित होगी।
कोटा–सिरसा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन
बीकानेर मंडल के रेवाड़ी–सादुलपुर खंड पर रेलवे अंडरब्रिज (RUB) निर्माण के लिए इंजीनियरिंग एवं ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 19807 कोटा–सिरसा एक्सप्रेस का मार्ग 7 अप्रैल, 21 अप्रैल एवं 5 मई 2026 को अस्थायी रूप से परिवर्तित किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि इन तारीखों में यह ट्रेन सीकर–फतेहपुर शेखावाटी–चूरू–सादुलपुर मार्ग से संचालित होगी। इस परिवर्तित मार्ग में लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावाटी एवं चूरू स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किए गए हैं।

