कोटा। नवरात्रि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल के इंदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को रेल यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकसौरभ जैन ने बताया निम्नलिखित गाड़ियों का इंदरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है-
- गाड़ी सं. 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर एक्सप्रेस, दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंदरगढ़ स्टेशन पर प्रातः 08:39 बजे रुकेगी।
- गाड़ी सं. 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस, दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंदरगढ़ स्टेशन पर दोपहर 13:35 बजे रुकेगी।
- गाड़ी सं. 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, दिनांक 16 मार्च से 30 मार्च 2026 तक इंदरगढ़ स्टेशन पर अपराह्न 16:27 बजे रुकेगी।
- गाड़ी सं. 19038 अवध एक्सप्रेस (बरौनी–बांद्रा टर्मिनस), दिनांक 15 मार्च से 29 मार्च 2026 तक इंदरगढ़ स्टेशन पर प्रातः 11:08 बजे रुकेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

