मुंबई। नए वित्त वर्ष की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। कल की भारी गिरावट के बाद आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 520 अंक ऊपर 50,029.83 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी 176 अंक ऊपर 14,867.35 पर बंद हुआ है।
इंडेक्स में शामिल 30 में से 25 शेयरों मे बढ़त रही, जिसमें इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4.4% की बढ़त रही। सेंसेक्स ने कारोबारी दिन में 50,092 को भी छुआ। कल इंडेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 49,509 पर बंद हुआ था, जबकि सुबह सेंसेक्स 359 अंक ऊपर 49,868.53 पर और निफ्टी 107 अंक ऊपर 14,798.40 पर खुला।
मेटल शेयरों में भारी खरीदारी
निवेशक सबसे ज्यादा मेटल शेयरों में खरीदारी किया। NSE पर इंडेक्स 5.3% की बढ़त के साथ 4,189 पर बंद हुआ है। JSW स्टील का शेयर 8% ऊपर पहुंच गया है। इसी तरह निफ्टी ऑटो और बैंक इंडेक्स में भी 1.6% की बढ़त रही। बैंक इंडेक्स 554 अंक ऊपर 33,858 पर बंद हुआ है।
एक्सचेंज पर 70% शेयरों में बढ़त
BSE पर 3,043 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 2,143 शेयर बढ़त और 748 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 207.20 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 204.30 लाख करोड़ रुपए था।

