नई पीढी को शिक्षा के साथ संस्कारों से सींचना जरूरी: बिरला

0
102

लोकसभा अध्यक्ष ने किया कक्षा कक्षों का लोकर्पण किया

कोटा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश ने अगले 25 वर्ष में विकसित भारत के निर्माण का महान संकल्प लिया है। इस संकल्प को सिद्धी तक पहुंचाने में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमें इस नई पीढ़ी को शिक्षा प्रदान करने के साथ संस्कारों से भी सींचना है। इसके लिए जो भी सुविधाएं चाहिएं वह मुहैया करवाई जाएंगी। वे शुक्रवार को सांगोद में काशीपुरी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों का लोकार्पण कर रहे थे।

स्पीकर बिरला ने कहा कि इस विद्यालय ने बच्चों को ज्ञान के साथ नैतिकता, संस्कार, आध्यात्मिकता से भी जोड़ा जाता है। उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने को प्रेरित किया जाता है। यही कारण है कि यहां के विद्यार्थियों में अलग ही बौद्धिक क्षमता चिंतन तथा विचार होते हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने की। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमा शंकर शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने बिरला व नागर का स्वागत किया। मंच पर संत स्वामी रामदास महाराज, पंचायत समिति सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुंआ सेवानिवृत शिक्षक महावीर प्रसाद गौतम, उप प्रधान ओम नागर अडूसा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर सीमलिया, विभाग संघ चालक पन्नालाल शर्मा, सांगोद तहसील संघ चालक देवी लाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।