नई एसयूवी महिंद्रा बोलेरो नियो फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानें कीमत एवं खासियत

0
26

नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो नियो का 2025 फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी अब और भी अट्रैक्टिव और फीचर-लोडेड अवतार में आई है। इस फेसलिफ्ट एसयूवी में ग्राहकों को कॉस्मेटिक बदलावों के साथ कई नए फीचर्स और एक से बढ़कर एक कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.49 लाख रखी है। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और वैरिएंट वाइज कीमत के बारे में विस्तार से।

एक्सटीरियर
एक्सटीरियर की बात करें तो बोलेरो नियो अब और ज्यादा मॉडर्न लगती है। इसमें नया बॉडी-कलर्ड ग्रिल, व्हील आर्च क्लैडिंग, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाले ड्यूल-टोन ORVMs और DRLs इंटीग्रेटेड हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा 15 और 16-इंच अलॉय व्हील्स के विकल्प भी मिलते हैं। कंपनी ने इसमें कुल 9 रंगों का विकल्प दिया है जिनमें डायमंड व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, पर्ल व्हाइट, रॉकी बेज, जीन्स ब्लू (नया), कंक्रीट ग्रे (नया), पर्ल व्हाइट ड्यूल-टोन (नया), जीन्स ब्लू ड्यूल-टोन (नया) और कंक्रीट ग्रे ड्यूल-टोन (नया) शामिल हैं। यह कार कुल पांच वैरिएंट्स N4, N8, N10, N10 (O) और N11 में उपलब्ध है।

एसयूवी का केबिन
इंटीरियर की बात करें तो इसमें भी कई अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। नई बोलेरो नियो में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वायरड एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट वाला 9-इंच क्लस्टर, ब्लूटूथ म्यूजिक सिस्टम, कीलेस एंट्री, फ्रंट और सेकेंड रो आर्मरेस्ट, 7-सीटर लेआउट, फोल्डेबल सेकेंड रो, रियर वाइपर और डिफॉगर, ISOFIX माउंट्स, रियर कैमरा और USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें नई RideFlo टेक्नोलॉजी दी है जिससे राइड क्वालिटी और बेहतर हो जाएगी।

पावरट्रेन
इंजन और मैकेनिकल्स में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। यह एसयूवी अब भी उसी भरोसेमंद mHawk100 डीजल इंजन के साथ आती है जो 100bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क देता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और यह RWD सेटअप पर बेस्ड है। कार बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी है। अब इसमें क्रूज कंट्रोल और मल्टी टेरेन टेक्नोलॉजी (MTT) भी शामिल की गई है जो इसे और भी दमदार बनाती है।