नंदा देवी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन, दयोदय एक्सप्रेस आंशिक निरस्त

0
10

कोटा। कोटा मंडल से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12401/12402 देहरादून–कोटा–देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस अब अपने मौजूदा मार्ग रुड़की–हिंडोन केबिन–टपरी की बजाय रुड़की–देवबंद खंड से होकर संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मार्ग परिवर्तन के बावजूद गाड़ी के किसी भी निर्धारित ठहराव में कोई संशोधन नहीं किया गया है। सभी स्टेशनों पर पूर्ववत ठहराव जारी रहेंगे।

दयोदय एक्सप्रेस का एक फेरा आंशिक निरस्त
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के अजमेर जंक्शन–मदार जंक्शन रेलखण्ड पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 44 पर एल.एच.एस. कार्य हेतु आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली दयोदय एक्सप्रेस के एक-एक फेरे को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।

  • गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर–अजमेर रेलसेवा
  • 11 दिसम्बर को यह गाड़ी अपने गंतव्य अजमेर तक न जाकर दौराई स्टेशन तक ही संचालित होगी। अतः यह रेलसेवा मदार जंक्शन–अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। यात्री सुविधा हेतु मदार जंक्शन पर अस्थायी ठहराव: 13:35 बजे आगमन / 13:40 बजे प्रस्थान।
  • गाड़ी संख्या 12182, अजमेर–जबलपुर रेलसेवा
  • 12 दिसम्बर को यह गाड़ी अपने प्रारम्भिक स्टेशन अजमेर के स्थान पर दौराई स्टेशन से प्रस्थान करेगी। अतः यह रेलसेवा अजमेर–मदार जंक्शन के मध्य आंशिक निरस्त मानी जाएगी। यात्री सुविधा हेतु मदार जंक्शन पर अस्थायी ठहराव: 15:25 बजे आगमन / 15:30 बजे प्रस्थान।