नई दिल्ली। देश की पहली फैक्ट्री फिटेड CNG स्कूटर का इंतजार TVS जल्द ही खत्म करेगी। दरअसल, कंपनी ने इस स्कूटर को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था। वैसे, तो ये कॉन्सेप्ट मॉडल था, लेकिन प्रोडक्शन लेवल पर ये काफी हद तक कम्प्लीट नजर आ रहा था।
यानी इसमें थोड़े-बहुत सुधार की जरूरत थी। ऐसे में अब नई खबरों की मानें तो कंपनी इस अगले साल फरवरी 2026 के आसपास बाजार में ला सकती है। बता दें कि CNG टू-व्हीलर सेगमेंट में बजाज ऑटो ने पहली फैक्ट्री फिटेड मोटरसाइकिल बीते साल लॉन्च की थी।
जुपिटर CNG कंपनी का पहला फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ आने वाला स्कूटर भी होगा। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया। ये स्कूटर CNG के साथ पेट्रोल से भी दौड़ेगा। वैसे, इसके माइलेज की डिटेल का खुलासा हो चुका है।
आमतौर पर पेट्रोल स्कूटर का माइलेज 45 से 50Km/l के आसपास ही होता है। हालांकि, इस CNG स्कूटर के साथ ऐसा नहीं है। कंपनी के मुताबिक, ये 1 किलो CNG में 84 किलोमीटर तक दौड़ेगा। दिल्ली में CNG की कीमत 76 रुपए प्रति किलो है। यानी 1Km का खर्च करीब 90 पैसे होगा।
इस स्कूटर में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जिससे स्कूटर को 5.3 किलोवाट की पावर और 9.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही स्कूटर को पेट्रोल और सीएनजी के साथ 226Km तक चलाया जा सकता है।
स्कूटर के इंजन से इसे 80.5Km की टॉप स्पीड तक चलाया जा सकता है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 1.4Kg का CNG टैंक दिया है। आप बटन की मदद से इसे पेट्रोल से CNG और CNG से पेट्रोल पर शिफ्ट कर पाएंगे।
इसमें स्कूटर सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैक्स मेटल बॉडी, एक्सटरनल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी, ज्यादा लेग स्पेस, इटीएफआई टेक्नोलॉजी, इंटेलीगो टेक्नोलॉजी, ऑल इन वन लॉक, साइड स्टैंड इंडीकेटर के साथ इंजन इनहिबिटर दिया गया है।
इसमें पेट्रोल से CNG पर शिफ्ट करने के लिए अलग से बटन दिया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 2025 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए के करीब हो सकती है।

