दुनिया के सबसे अमीर सुल्‍तान की दौलत जानकर चौक जाएंगे आप

0
15

जिनके पास है सोने का प्‍लेन, 7000 सोने की लग्जरी कारें, सबसे बड़ा महल

नई दिल्ली। हिंद प्रशांत क्षेत्र में बसे दक्षिण पूर्वी एशियाई देश ब्रुनई के सुल्‍तान हसनाल बोकिआह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। अनुमानों के अनुसान उनके पास 28 अरब डॉलर से लेकर 50 अरब डॉलर की संपत्ति है।

ब्रुनई के पास काला और नीला सोना कहे जाने वाले तेल और गैस के विशाल भंडार हैं। इस पर ब्रुनई के सुल्‍तान का पूरा नियंत्रण है। इससे होने वाली कमाई से सुल्‍तान आलीशान जिंदगी जीते हैं।

ब्रुनई के सुल्‍तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट कलेक्‍शन है जिसमें 7000 लग्‍जरी कारें हैं। इसमें 600 तो केवल रोल्‍स रॉयस कारें हैं। इसके अलावा कई कारों को सोने की मदद से बनाया गया है।

सुल्‍तान हसनाल के पास सोने से मढ़ा हुआ बोइंग 747-400 विमान है जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर से भी ज्‍यादा है। इस विमान को आलीशान बनाने के लिए 12 करोड़ डॉलर खर्च हुआ है। इसमें सोने का वॉशबेसिन है।

ब्रुनई के सुल्‍तान का घर इस्‍ताना नूरुल इमान दुनिया का सबसे बड़ा महल है। इसमें 1700 कमरें हैं और 257 बाथरूम बनाए गए हैं। इसमें 5 स्विमिंग पूल हैं। इसके गुंबद को 22 कैरेट सोने से सजाया गया है। महल के हर रूम में सोने का वाश बेसिन है।

सुल्‍तान एक बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं। उन्‍होंने अपने नाई को ब्रुनई से लंदन बुलाने के लिए 20 हजार डॉलर खर्च किया था। उनके पास एक निजी जू भी है जिसमें 30 रॉयल बंगाल टाइगर और अन्‍य जीव हैं।

हसनाल मात्र 21 साल की उम्र में ब्रुनई के राजा बन गए थे। उनकी 3 रानियां हैं। पिछले 600 साल से इसी शाही परिवार का ब्रुनई पर शासन है। सुल्‍तान ने अपनी बेटी की शादी का जश्‍न 1 सप्‍ताह तक भव्‍य तरीके से मनाया था।

शरिया कानून लागू करने पर मचा बवाल
ब्रुनई के सुल्‍तान विवादों में भी रहे हैं। उन्‍होंने साल 2014 में शरिया कानून लागू किया जिसको लेकर दुनियाभर में उनकी काफी आलोचना हुई थी। उन्‍होंने साल 2019 में गे लोगों के संबंध बनाने पर मौत की सजा को लागू किया।