दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 20 अप्रैल को

0
29

अनिल ठोरा होंगे नए अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल होंगे मुख्य अतिथि

कोटा। दिगम्बर जैन समाज के प्रमुख संगठन ‘दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन कोटा रीजन’ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 20 अप्रैल को शाम 6:30 बजे बघेरवाल मांगलिक भवन, झालावाड रोड़ में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में अनिल ठोरा नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका शपथ ग्रहण अधिकारी होंगे और प्रेम बजाज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बाबूलाल जैन चित्रअनावरण कर्ता तथा लोकेश जैन सीसवाली दीप प्रज्जोलन कर्ता होंगे।

नई कार्यकारिणी में अनिल -सुनीता ठोरा अध्यक्ष, हेमन्त-रूपा पाटोदी कोषाध्यक्ष तथा पीयूष-पिंकी जैन सचिव पद की शपथ लेंगे। समारोह में फेडरेशन से जुड़े 16 ग्रुप के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। तथा इस अवसर पर कुछ नए ग्रुप कार्य विस्तार के रूप में शामिल होने की पूर्ण संभावना है।

पिछले 30 वर्षों से सक्रिय इस फेडरेशन ने देशभर में सेवा, संस्कार और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वर्तमान में देश के लगभग 300 ग्रुप इस फेडरेशन से जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम के संयोजक जीवनपुर सोनागरी और नवीन जैन दोराया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह रात्रि 8:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिसके लिए फेडरेशन “प्रकृति से प्यार करो, जीवन संवारो” और “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” जैसे अभियान चला रहा है।

समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय महासचिव विजय जैन जबलपुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, सुरेश चंदावाड़, रा.अति.महासचिव उमेश जैन, समाजसेवी अशोक सांवला, समाजसेवी आशीष जैसवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश हरसोरा शामिल होंगे। सचिव पीयूष जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सकल दिगम्बर समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश बज महामंत्री पदम बदला एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र हरसोरा का फेडरेशन कोटा रीजन की तरफ से सम्मान किया जाएगा