दशलक्षण महापर्व पर भव्य सांस्कृतिक संध्या, ‘त्रिशला के लाल’ की अद्भुत प्रस्तुति

0
110

कोटा। आचार्य प्रज्ञासागर महाराज के पावन सान्निध्य में महावीर दिगम्बर जैन महिला मंडल तलवंडी द्वारा शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक-सुनीता पाटनी ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलाल, कैलाश-किरण, यतीश -मीनाक्षी तथा खेड़ा परिवार उपस्थित रहा। विशिष्ट अतिथि अशोक मंजू पहाड़िया, प्रकाश-सुनीता साँवरिया और जे.के. जैन–पुष्पा जैन रहे।

कार्यक्रम की सूत्रधार रेणु जैन ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण “त्रिशला के लाल की खोज” नाटिका रही। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव दृश्य, बाल्यकाल में त्याग और साहस के प्रसंग तथा दीक्षा की प्रेरणादायी प्रस्तुति दी गई। अंत में “जीयो और जीने दो” संदेश के साथ सामूहिक नृत्य ने उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया।

महिला मंडल अध्यक्ष अनीला झांझरी एवं सचिव सुनीता सांमरिया ने बताया कि कार्यक्रम में भक्ति नृत्य, पुरुरवा भील की जीवंत नाटिका और आधुनिक पारिवारिक मनोदशा पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को गहराई तक प्रभावित किया।

“त्रिशला थारो लाल कठे” भजन पर मनमोहक नृत्य ने आयोजन में चार चाँद लगा दिए। इसके अतिरिक्त “वंदे वीर प्रभु” भजन नृत्य, “जीवन का सच्चा मार्ग अहिंसा” समूह नृत्य और “जीवन दर्शन: संयम और साधना” नृत्य-नाट्य विशेष आकर्षण रहे।