त्योहारों पर बरौनी सोगरिया बरौनी साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन आज से

0
13

यह गाड़ी बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर एवं सोगरिया स्टेशन से गुजरेगी

कोटा। त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा बरौनी–सोगरिया–बरौनी के मध्य साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05211 (बरौनी–सोगरिया) का संचालन 20 सितम्बर से 27 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार कुल 15 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन बरौनी स्टेशन से अपराह्न 16.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.33 बजे बयाना, 14.58 बजे हिंडौन सिटी, 15.40 बजे गंगापुर सिटी, 16.28 बजे सवाई माधोपुर एवं 18.30 बजे सोगरिया पहुचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05212 (सोगरिया–बरौनी) का संचालन 21 सितम्बर से 28 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार कुल 15 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन से सायं 19.50 बजे प्रस्थान कर मार्ग में 21.13 बजे सवाई माधोपुर, 22.00 बजे गंगापुर सिटी, 22.38 बजे हिंडौन सिटी एवं अगले दिन 00.03 बजे बयाना होते हुए 23.45 बजे बरौनी पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर जंक्शन, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला जंक्शन, आगरा फोर्ट, बयाना जंक्शन, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।