कोटा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 55335/55336 काशगंज–मथुरा पैसेंजर (प्रति दिवस) को 26 अगस्त 2025 से 10 सितंबर तक अस्थायी रूप से गंगापुर सिटी तक विस्तारित किया गया है। इस अस्थायी विस्तार से यह गाड़ी अब कोटा मंडल के भरतपुर जंक्शन, बयाना जंक्शन, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी एवं गंगापुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी|
गाड़ी संख्या 55335 काशगंज–गंगापुर सिटी पैसेंजर: यह गाड़ी काशगंज से प्रतिदिन प्रातः 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में मथुरा जंक्शन (13:50/14:40), भरतपुर जंक्शन (15:53/15:55), बयाना जंक्शन (16:23/16:25), हिंडौन सिटी (16:53/16:55) तथा श्री महावीर जी (17:05/17:07) स्टेशनों पर ठहराव लेने के बाद यह सायं 18:20 बजे गंगापुर सिटी पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 55336 गंगापुर सिटी–काशगंज पैसेंजर: वापसी में यह गाड़ी गंगापुर सिटी से प्रतिदिन सायं 19:00 बजे प्रस्थान कर श्री महावीर जी (19:23/19:25), हिंडौन सिटी (19:35/19:37), बयाना जंक्शन (20:03/20:05), भरतपुर जंक्शन (21:00/21:05) तथा मथुरा जंक्शन (22:10/22:15) स्टेशनों पर ठहराव लेने के बाद मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए यह रात्रि 00:30 बजे काशगंज पहुँचेगी। इस ट्रेन के विस्तारित संचालन से स्थानीय यात्रियों को त्योहारी भीड़ में अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।

