त्योहारों के बाद यात्रियों की वापसी के लिए कोटा से संचालित होंगी दो जोड़ी विशेष ट्रेनें

0
5

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से होकर गुजरने वाले मुख्य रेलमार्गों पर त्योहारी सीजन के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से सोगरिया और दानापुर के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो बारां, सालपुरा एवं छबरा गुगोर मार्ग से होकर संचालित होंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से बिहार एवं उत्तर प्रदेश की ओर लौटने वाले यात्रियों को कोटा मंडल क्षेत्र से सीधी यात्रा सुविधा प्राप्त होगी। इन ट्रेनों का संचालन बारां, सालपुरा एवं छबरा गुगोर जैसे कोटा मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर किया जाएगा।

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09817 सोगरिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर को सोगरिया स्टेशन से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन रविवार को 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है। गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से सोगरिया स्पेशल ट्रेन 1 नवम्बर को दानापुर स्टेशन से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर और मंगलवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पर पहुँच रही है।

ठहराव :- बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया से दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 8 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को सोगरिया स्टेशन से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन रविवार को 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है। गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 10 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर और मंगलवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पर पहुँच रही है।

ठहराव : बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि त्योहारी सीजन के बाद यात्रियों की सुगम वापसी हेतु विशेष ट्रेनों के संचालन से कोटा मंडल के यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।