कोटा। रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों के अवसर पर सोगरिया और दानापुर के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया–दानापुर) का संचालन 27 सितम्बर से 1 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार कुल 6 फेरे के लिए किया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 (दानापुर–सोगरिया) का संचालन 29 सितम्बर से 3 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार कुल 6 फेरे के लिए किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया-दानापुर) सोगरिया स्टेशन से हर शनिवार को रात 23.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में 23.53 बजे बारां, 00.28 बजे सालपुरा, 00.48 बजे छबड़ा गूगौर, 01.50 बजे रूठियाई, 02.20 बजे गुना एवं 03.05 बजे अशोक नगर स्टेशनों पर ठहरते हुए दानापुर स्टेशन पर रविवार रात 23.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09822 (दानापुर-सोगरिया) प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से रात 01.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में 19.38 बजे अशोक नगर, 20.55 बजे गुना, 21.48 बजे रूठियाई, 22.18 बजे छबड़ा गूगौर, 22.33 बजे सालपुरा एवं 23.13 बजे बारां स्टेशनों पर ठहरते हुए सोगरिया स्टेशन पर मंगलवार रात 01.10 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी, 07 शयनयान श्रेणी एवं 04 सामान्य श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
ठहराव: सोगरिया, बारां, सालपुरा, छबड़ा गूगौर, रूठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर

