कोटा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कोटा के सत्र 2025–26 का समापन समारोह नयापुरा स्थित आईएमए हाउस में में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी रही तथा पूरे वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अध्यक्ष डॉ. के. शृंगी ने स्वागत उद्बोधन में अपने कार्यकाल के दौरान सदस्यों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, सचिव डॉ. मनीष बोहरा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में आयोजित चिकित्सा शिविरों, जागरूकता अभियानों एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आईएमए राजस्थान के हालिया राज्य स्तरीय चुनावों में कोटा का प्रतिनिधित्व करने वाले चिकित्सकों डॉ. अमित व्यास, डॉ. अखिल अग्रवाल, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. नरेश अग्रवाल एवं डॉ. त्रिवेश बरदानिया का सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सत्र 2026–27 के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. जेके सिंघवी एवं सहायक चुनाव अधिकारियों डॉ. अविनाश बंसल तथा डॉ. अमित व्यास की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुए, जिसमें सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी में डॉ. दीपक गुप्ता अध्यक्ष एवं डॉ. अजीत धाकड सचिव चुने गए। इसके अतिरिक्त डॉ. वीरेश बेरीवाल (उपाध्यक्ष), डॉ. राजमल मीणा (कोषाध्यक्ष) तथा डॉ. प्रदीप फौजदार एवं डॉ. राहुल गर्ग (संयुक्त सचिव) नियुक्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. नवनीत बागला, डॉ. निर्मला शर्मा, डॉ. प्रवीण कोठारी, डॉ. आरडी अरोड़ा, डॉ. पलकैश अग्रवाल एवं डॉ. मुकेश मौर्य शामिल हैं। इसके अलावा 13-13 सदस्यों का चयन केंद्रीय परिषद एवं राज्य परिषद के लिए भी किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी 1 अप्रैल से एक वर्ष के लिए अपना कार्यभार संभालेंगे।

