संचार विभाग की ओर से होने वाले प्रोग्राम में स्टार्ट अप, हैकर्स, कोडर्स आदि लेंगे हिस्सा
कोटा। स्टार्टअपऔर आईटी क्षेत्र में देश प्रदेश की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए दो दिवसीय राजस्थान डिजी फेस्ट-2017 यूआईटी ऑडिटोरियम गुरुवार से शुरू होगा।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से होने वाले प्रोग्राम में स्टार्ट अप, हैकर्स, कोडर्स, सॉफ्टवेयर डवलपर सहित अन्य प्रोफेशनल एक्सपर्ट भाग लेंगे। इसका मकसद नए स्टार्टअप के प्रोत्साहन के लिए एक वृहद मंच प्रदान करना है।
स्टार्टअप केवल सरकारी सहायता प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कई वेंचर कैपिटलिस्ट से भी मिल सकते है। गृह, आपदा, प्रबंधन मंत्री गुलाबचंद कटारिया स्वायत्त शासन नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी शिरकत करेंगे।
इससे पहले कलेक्टर रोहित गुप्ता ने डिजी फेस्ट से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। दरअसल, स्टार्ट अप इंडिया को गति देने के लिए और आंत्रप्रिनियोरशिप के लिए युवाओं को प्रमोट करने के लिए भी यह फेस्ट बहुत फायदेमंद रहेगा।
यहां पर एक दूसरे से आइडिया शेयरिंग के साथ नॉलेज का भी एक्सचेंज होगा। वहीं स्टार्टअप की सफलता, उसमें इंवेस्टमेंट और प्रमोशन की स्किल्स के बारे में भी बताया जाएगा।
कलक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा : कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बुधवार को डिजी फेस्ट की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने युवाओं आईटी विशेषज्ञों के लिए स्टार्टअप के लिए बनाए गए पांडाल, प्रदर्शनी स्थल सेमिनार हाल का निरीक्षण किया।

