ट्रंप की मूर्खता से अमेरिका ईरान युद्ध में फंस गया, निकलने का रास्ता नहीं: पूर्व CIA चीफ

0
6

वॉशिंगटन। ईरान के खिलाफ जंग अमेरिका की जंग शुरू हुए तीन सप्ताह से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन इसके खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए इससे निकलने का कोई आसान रास्ता नहीं दिख रहा है। जैसे-जैसे युद्ध लंबा खिंच रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए घरेलू मोर्चे पर भी मुश्किलें बढ़ रही हैं।

ट्रंप को अब तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री रहे और खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व चीफ लियोन पैनेटा ने युद्ध के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है।

ब्रिटिश अखबार गॉर्डियन से बात करते हुए पैनेटा ने बताया कि ईरान युद्ध में डोनाल्ड ट्रंप बहुत मुश्किल स्थिति में फंस गए हैं और इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं। पैनेटा ने कहा कई सालों से अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को इस बात की जानकारी थी कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को रोककर दुनिया भर में तेल की सप्लाई रोक सकता है। उन्होंने कहा कि यह जाना-पहचाना खतरा था, जिसे संघर्ष के दौरान जानबूझकर नजरअंदाज कर दिया गया।

होर्मुज स्ट्रेट पर फंसे डोनाल्ड ट्रंप
पैनेटा ने कहा कि ट्रंप को एक बहुत ही मुश्किल मुद्दे का सामना करना पड़ रहा है, जो यह है कि क्या वह होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने की कोशिश करें और युद्ध का दायरा बढ़ाएं ताकि दबाव को खत्म कर सकें और शायद ईरान के साथ बातचीत कर सकें या फिर क्या वह बस पीछे हट जाएं और जीत की घोषणा कर दें, भले ही हर कोई साफ तौर पर समझ जाए कि वह असफल रहे हैं।

पैनेटा ने कहा कि युद्ध के मौजूदा हालात से अमेरिका की तैयारी में साफ पता चलता है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान की प्रतिक्रिया को कम करके आंका या मान लिया कि संघर्ष जल्दी खत्म हो जाएगा। वे इसके लिए तैयार नहीं थे और अब इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।