टाटा मोटर्स का राजस्थान ग्रामीण बैंक के साथ वाहन ऋण संबंधित एमओयू

0
7

कोटा। टाटा मोटर्स ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के साथ वाहन ऋण से संबंधित महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी से छोटे कमर्शियल वाहनों और पिकअप्स खरीदने वालों को आकर्षक ब्याज दरें, आसान कागजी कार्रवाई, फटाफट लोन स्वीकृति और तत्काल वितरण की सुविधा मिलेगी।

बैंक की 1,597 शाखाओं के विशाल नेटवर्क से उद्यमी, ट्रांसपोर्टर और पहली बार वाहन लेने वाले ग्राहक किफायती ईएमआई पर सपनों का वाहन घर ला सकेंगे। इससे राजस्थान के व्यापार, खनन, कृषि, पर्यटन व सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी। टाटा के ये वाहन शहर-गांव में फसल, डेयरी उत्पाद व दैनिक सामान ढोने में मील का पत्थर साबित हो चुके हैं।

टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट व एससीवीपीयू बिजनेस हेड पिनाकी हलदर ने कहा, ‘दो दशक से हमारे छोटे वाहन लाखों की आजीविका चला रहे हैं। इस साझेदारी से भरोसेमंद वाहन सस्ते लोन पर लाखों तक पहुंचेंगे, जिससे राज्य के लोग आत्मविश्वास से व्यवसाय बढ़ाएंगे। एमओयू पर हस्ताक्षर बैंक चेयरमैन मुकेश भरतिया व टाटा मोटर्स के सीनियर जीएम व नॉर्थ जोनल हेड दीपक गौतम की उपस्थिति में हुए।