कोटा। उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का कार्य जारी है। इस कार्य के चलते निम्नलिखित यात्री गाड़ियां अपनी यात्रा की निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया कोटा मंडल रहेगा।
- गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दिनांक 28.11.2025 से 06.01.2026 तक परिवर्तित मार्ग मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 22456 कालका–साईनगर शिरडी, दिनांक 27.11.2025 से 04.01.2026 तक परिवर्तित मार्ग मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12214 दिल्ली सराय रोहिल्ला–यशवंतपुर, दिनांक 01.12.2025 से 05.01.2026 तक परिवर्तित मार्ग मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12754 हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़, दिनांक 26.11.2025 से 07.01.2026 तक परिवर्तित मार्ग मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–कन्याकुमारी, दिनांक 24.11.2025 से 05.01.2026 तक परिवर्तित मार्ग मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 20494 चंडीगढ़–मदुरै, दिनांक 28.11.2025 से 05.01.2026 तक परिवर्तित मार्ग मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–चेन्नई सेंट्रल, दिनांक 25.11.2025 से 06.01.2026 तक परिवर्तित मार्ग मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–तिरुनेलवेली, दिनांक 27.11.2025 से 01.01.2026 तक परिवर्तित मार्ग मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना से चलेगी।

