जैन सोशल ग्रुप अनुभव बना सेवा की मिसाल, निशुल्क शिविर में 128 दिव्यांग बने लाभार्थी

0
7

कोटा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘अनुभव’ के तत्वाधान में 1008 भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव के शुभ अवसर पर सोमवार को दशहरा मैदान में विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है।

अध्यक्ष अशोक जोरा ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग समिति के सहयोग से इस शिविर में 128 लोगो ने लाभ उठाया। सचिव विमल कुमार जैन ने बताया कि दिव्यांग शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन कोटा संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों से किया गया था।

इस शिविर में महावीर विकलंग सेवा सीमिति की सहायता से पूरा किया गया। महावीर विकलांग समिति के प्रवीण भण्डारी ने बताया कि जयपुर फुट 35, केलिपर्स 61, व्हीलचेयर 03, ट्राईसाईकिल 03, कृत्रिम हाथ 01, बैसाखी 15, सेरेब्रल पाल्सी 10 आदि का वितरण किया गया।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जेके जैन ने बताया कि मानसिक विकलांग बच्चो के लिए विशेष प्रकार की 10 ट्राई साईकिल दी गई। जोरा ने बताया कि शिविर को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में करणी विकास समिति के चेयरपर्सन इंजीनियर प्रवीण कुमार भंडारी व लालचंद जैन, सत्येन्द्र जैन ,पवन सेठी, राजमल पाटौदी एवं पी.सी. गोधा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।