जेसीआई कोटा स्टार का चुनरी महोत्सव 4 को, यमुना को ओढ़ाएंगे 1100 मीटर चुनरी

0
59

कोटा। Chunri Festival: जेसीआई कोटा स्टार की ओर से 4 जनवरी को चुनरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया किया।

अध्यक्ष तनुज खण्डेलवाल चेयरपर्सन रितू खण्डेलवाल ने बताया कि महोत्सव के तहत् नववर्ष पर मथुरा में यमुना मैया को 1100 मीटर लम्बी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। सचिव राजकुमार मित्तल ने बताया कि चुनरी महोत्सव के लिए कोटा से 100 सदस्यों का एक दल मथुरा जाएगा। जहां विश्राम घाट पर 11 नाव से यमुना मैया को 1100 मीटर चुनरी ओढ़ाई जाएगी।

इसके बाद यमुनाजी की 101 दीपक से महाआरती, 11 पंडितों से पूजन और दीपदान भी किया जाएगा। कार्यक्रम निदेशक अतुल डिम्पल जैन ने बताया कि 4 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए महिला पुरुष चुनरी लेकर चलेंगे। शोभायात्रा में स्थानीय लोग और अन्य भक्त भी शामिल हो सकेंगे। महिला सचिव अनुप्रिया बंसल ने बताया कि चुनरी महोत्सव के बाद संगीतमय गोवर्धन जी की परिक्रमा तथा भंडारा होगा ।