कोटा। Jee Main january session answer Key objections: एनटीए द्वारा आयोजित जेईई-मेन जनवरी सेशन के प्रश्नपत्र, आंसर की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस बुधवार को जारी कर दिए गए। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को आपत्तियां लगाने का भी अवसर दे दिया गया। स्टूडेंट्स ने अपने रिकॉर्डेड रेस्पोंस और आंसर का मिलान किया। स्टूडेंट्स की कई सवालों पर आपत्तियां भी रही।
इन सवालों के जवाबों को लेकर स्टूडेंट्स ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स से चर्चा की और उसके बाद नौ सवालों के जवाब सामने आए जिसमें एनटीए और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स व स्टूडेंट्स की राय भिन्न थी। सबसे ज्यादा पांच आपत्तियां फिजिक्स के पेपर में दर्ज कराई गई है।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि स्टूडेंट्स और एलन एक्सपर्ट्स के अध्ययन के बाद जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षाओं में नौ सवालों के जवाब ऐसे थे जिनके एलन के जवाब कुछ और थे और एनटीए द्वारा जारी की गई आंसर की में जवाब कुछ और दिए गए हैं।
नौ में से सात प्रश्नों में बोनस अंक देने की मांग की गई है। कुमावत ने बताया कि एलन एक्सपर्ट्स द्वारा पेपर्स का अध्ययन कर आंसर की तैयार की जा चुकी है और स्टूडेंट्स अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 6 फरवरी रात 11.50 बजे तक आंसर की को चैलेन्ज कर सकता है।
21 व 22 को एक-एक आपत्तियां
जेईई मेन परीक्षा के पहले दिन यानी 21 जनवरी को सुबह की पारी में कैमिस्ट्री के पेपर में थर्मोडाइनेमिक्स टाॅपिक से जुड़े एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराई। जबकि 22 जनवरी को शाम की पारी में फिजिक्स के पेपर में वेव आॅप्टिक्स टाॅपिक से आए प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बोनस अंक देने की मांग की गई है।
23 जनवरी को तीन आपत्तियां
सुबह की पारी में कैमिस्ट्री में हैलोजन डेरिवेटिव्स टाॅपिक से आए प्रश्न में आपत्ति दर्ज कराई है। जबकि शाम की पारी में फिजिक्स में एनएलएम टाॅपिक एवं एरर एंड मेजरमेंट से जुड़े प्रश्न में आपत्ति दर्ज कराते हुए बोनस अंक देने की मांग की गई है।
24 जनवरी को दो आपत्तियां
शाम की पारी में फिजिक्स के पेपर में केटीजी एंड थर्मोडाइनेमिक्स टाॅपिक एवं मैथ्स के पेपर में वेक्टर्स से जुड़े प्रश्न में आपत्ति दर्ज कराते हुए बोनस अंक देने की मांग की गई है।
28 जनवरी को दो आपत्तियां
सुबह की पारी में फिजिक्स के पेपर में न्यूक्लियर फिजिक्स टाॅपिक एवं शाम की पारी में कैमिस्ट्री के पेपर में इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री टाॅपिक से आए प्रश्न में आत्तियां दर्ज कराते हुए बोनस अंक देने की मांग की है।

