जवाहर नगर व तलवंडी क्षेत्र का विशाल हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी को

0
8

कोटा। श्रीराम मंदिर, जवाहर नगर में जवाहर नगर विकास समिति एवं हिन्दू धर्म जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धर्म जागरण मंच के प्रतिनिधि श्याम त्रिवेदी ने आगामी सम्मेलन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को श्रीराम मंदिर, जवाहर नगर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गायत्री मंदिर पार्क में संपन्न होगी। वहां धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में व्यवस्था प्रमुख संजय पारीक, सेवा प्रमुख चन्द्रशेखर मित्तल सहित चाणक्य नगर से आए पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जवाहर नगर के लिए अध्यक्ष के रूप में लहरी शंकर गौतम को व तलवंडी क्षेत्र के लिए गोकुल यादुवेंदु को मनोनीत किया गया।

वहीं सेक्टर तलवंडी के लिए राजेन्द्र मित्तल तथा पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास श्री रामकुमार मेहता को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। सभी नामों पर उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

इसके पश्चात संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जगदीश विजय ,राम स्वरूप शर्मा,राजेन्द्र मित्तल को संरक्षक मनोनीत किया गया। चन्द्रशेखर मित्तल , देवेन्द्र यादव,नरेन्द्र शर्मा, केदार खण्डेलवाल, कुंजबिहारी गौतम,नरेश पालीवाल को विभिन्न समितियों का प्रभारी बनाया गया।

इसी क्रम में महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जवाहर नगर से निर्मला गौतम व तलवंडी से शरण लता मेहता को कलश यात्रा का संयोजक मनोनीत किया गया। महिला सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कार्यक्रम के अवसर पर कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

महिला मंडल में ज्योति यादव, उर्मिला गौतम,सूरज लता शर्मा, अनीता विजय, कृष्णा विजय, मंजू मित्तल, प्रियंका गुप्ता सहित अन्य सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। बैठक का समापन श्रीराम नाम के जयघोष के साथ हुआ।