जय बाईसा राजपूताना संस्था ने हर्षोल्लास से मनाया संगठन का स्थापना दिवस

0
35

कोटा। जय बाईसा राजपूताना संस्था की संस्थापक हेमलता सिंह गहलोत की अगुवाई में निजी होटल में संस्था के 3 वर्ष पूरे होने पर केक काट कर सभी ने स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया।

संस्था महासचिव हेमलता हाडा ने बताया कि जय बाईसा राज राजपूताना संस्था की ओर से आने वाले दिनों में छात्राओं को शिक्षा और संगठन की ताकत का देगी संदेश। उन्होंने कहा संस्थापक हेमलता सिंह गहलोत ने सभी राजपूत महिलाओं को संगठित होकर समाज हित में काम करने का आह्वान किया।

गहलोत ने कहा कि छात्राओं ओर महिलाओं को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उनका कहना है कि देश का विकास करना है हो नारी को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनना होगा। साथ ही संगठन के विस्तार की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

महिलाओं को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष सरोज झाला और जिला अध्यक्ष शशि चौहान एवं नीतू चौहान ने कहा समाज में दहेज प्रथा व मृत्युभोज, घूंघट प्रथा को खत्म करने का संकल्प किया गया। संगठन द्वारा बस्तियों में रहने वाली महिलाओं के बीच जाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित करने का काम भी संगठन कर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेश सिसोदिया, सुनीता राणावत, नीतू कंवर, आभा चौहान, लक्ष्मी सिसोदिया, रितु राठौड़, सुगन कंवर,सहित कई राजपूत महिलाएं उपस्थित रही।