गीता जयंती महोत्सव 29 से, श्रीमद्भगवत गीता के श्लोकों की सरल भाषा में होगी विवेचना

0
7

कोटा। गीता सत्संग आश्रम समिति के तत्वावधान में गीता भवन में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चार दिवसीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।

संयोजक भगवती प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन के तहत 29 व 30 नवंबर को प्रातः 9 से 5 बजे तक गीता सेमिनार का आयोजन होगा। जिसमें श्री राम सुखदासजी महाराज द्वारा रचित श्रीमद्भागवत गीता टीका साधन संजीवनी के माध्यम से गीता का विवेचन किया जाएगा। इस दौरान गीता मर्मज्ञ व अनुभवी आचार्यों द्वारा गीता के श्लोकों का पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरल भाषा में विवेचन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को श्री कृष्ण चैतन्य प्रेम भक्ति संकीर्तन के सौजन्य से प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी दिन जिओ गीता परिवार के साथ सुबह 10 अष्टादश श्लोकी गीता हवन एवं 11 बजे संतों व गण मान्य नागरिकों विद्यार्थियों के सानिध्य में एक साथ 1 मिनट गीता पाठ होगा।

इसी के साथ राम धाम के वेदपाठी बटुक गीता का पाठ करेंगे। दोपहर 1 से 5 बजे तक आए हुए संतों के प्रवचन होंगे। जिसमें स्वामी सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज प्रयागराज व आचार्य योगेश्वर महाराज गंगा शरण आश्रम वृंदावन, संत राम महाराज, महाराज मछलाना अलोट वाले प्रवचन करेंगे।

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया दूसरे दिन 2 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से पुष्टिमार्गीय विद्वान गोस्वामी शरद कुमार के गीता भवन मे प्रवचन होंगे। अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंत्री रामेश्वर विजय, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया समस्त कार्यकारिणी कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी है।