गजब के माइलेज के साथ हीरो HF 100 बाइक नए अवतार में आई, जानिए कीमत

0
13

नई दिल्ली। देश की सबसे भरोसेमंद टू-व्हीलर कंपनियों में से एक हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी पॉपुलर और बजट सेगमेंट की बाइक HF 100 का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए वर्जन को OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है, जिससे यह पर्यावरण के लिए पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

नई HF 100 में क्या बदला
हीरो HF 100 (Hero HF 100) में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन के अंदर किया गया है। अब यह बाइक OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक है, जो इसे लेटेस्ट सरकारी एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप बनाता है। इस अपडेट के साथ इसकी कीमत में 1,100 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब नई HF 100 की कीमत 60,118 (एक्स-शोरूम) है, फिर भी यह भारत की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में गिनी जाती है।

इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक में वही पुराना भरोसेमंद 97.2cc BS6 इंजन है, जो 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन अपनी माइलेज और लो-मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। इसका वजन 110kg है। वहीं, इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। हीरो HF 100 रोजाना की सवारी के लिए एक परफेक्ट बाइक बनी हुई है।

हार्डवेयर और सेफ्टी
हीरो HF 100 (Hero HF 100) बिल्कुल सैंपल बाइक है। इसमें आपको 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा इस बाइक में ड्रम ब्रेक्स मिलती है, जिसमें कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की ओर हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर भी दिया गया है। इसमें डबल क्रैडल फ्रेम दिया गया है, जो बाइक को मजबूती देता है।

कलर ऑप्शन
हीरो HF 100 (Hero HF 100) अभी भी अपने दो क्लासिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें रेड-ब्लैक और ब्लू-ब्लैक कलर ऑप्शन शामिल हैं।

किसके लिए है ये बाइक
अगर आप एक बजट फ्रेंडली, लो-मेंटेनेंस और माइलेज किंग बाइक की तलाश में हैं, जो हर दिन की सवारी के लिए भरोसेमंद हो, तो हीरो HF 100 (Hero HF 100) आज भी आपके लिए एक शानदार विकल्प है। हीरो HF 100 बाइक 60,000 की कीमत में एक भरोसेमंद पैकेज है।