क्या मखाने के सेवन से गंजापन रूक सकता है, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

0
15

डॉ. सुधींद्र श्रृंगी-
एमडी आयुर्वेद

कोटा। भिनी बरसात में बालों के झड़ने की समस्या होना आम बात होती है। ये समस्या इतनी कॉमन है कि अगर कोई बोले कि मेरे बाल इतने झाड़ रहे हैं कि कुछ समय में गंजा हो जाऊंगा या जाऊंगी, तो लोगों का सबसे पहला जवाब होता है कि अरे बरसात में बाल तो झड़ते ही हैं।

हां, ये बात सच है कि बाल झड़ते हैं, लेकिन ऐसा मान लेना कि हेयर फॉल होगा ही ये बहुत अजीब बात है। आप चाहें, तो इस समस्या को सही तरीके का इस्तेमाल करके रोक भी सकते हैं।

जी हां, हेयर फॉल या बाल न बढ़ने की समस्या से निपटने के लिए आप अपने लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर सकते हैं। दरअसल, ये दो तरह के बदलाव बहुत जरूरी हैं, क्योंकि इससे शरीर के साथ-साथ बालों को भी फायदा होता है।

अगर आप अच्छे लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, तो बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकता है। वहीं, अगर डाइट को सही रखने की कोशिश करते हैं, तो बालों को जरूरी पोषण मिल सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आप बालों के लिए मखाने का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं?

नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री
इस नुस्खे को बनाने में ज्यादा खर्चा नहीं होता है। बस मखाने खरीदने में जितना खर्चा हो सकता है, वहीं पैसे लगेंगे। इसके अलावा, आपको ये बात भी ध्यान रखनी चाहिए कि मखाने खाकर आप बालों के साथ-साथ सेहत को भी ढेरों फायदे पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपको महज 2 चीजों की जरूरत है।

नुस्खा बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको एक गिलास गर्म दूध में एक मुट्ठी मखाना डाल देना है। इसके बाद आपको दूध को हल्का ठंडा करना है, ताकि ये पीने में ज्यादा गर्म न लगे। इसके बाद आप गुनगुना इस दूध को पी सकते हैं। आप रोजाना इस दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे बाल झड़ने, बालों के न बढ़ने और गंजेपन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। मखाना खाने से क्या फायदे होते हैं?

स्किन के लिए फायदेमंद
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, मखाने का सेवन करने से स्किन को भी फायदे होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। मखाने में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो बढ़ती उम्र के निशानों जैसे झुर्रियां, झाइयां, दाग-धब्बे आदि समस्याओं से बचाव करते हैं।

नींद में होता है सुधार
कई शोध में माना जाता है कि मखाने में मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे इंसोम्निया की शिकायत से बचा जा सकता है। दअरसल, मखाने खाने से मेंटल स्ट्रेस कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।

कब्ज से कैसे करें बचाव
बता दें कि मखाने में फाइबर पाया जाता है। ये पेट की कई समस्याओं से बचाव कर सकता है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो मखाने खाने से आपकी पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।