क्या अमेरिका फिर दो हिस्सों में बंट जाएगा; ट्रंप होंगे आखिरी राष्ट्रपति, जानिए भविष्यवाणी

0
831

नई दिल्ली। भारत पर अमेरिका आए दिन सख्ती करता जा रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया एक भविष्यवाणी तैर रही है। इसमें कहा जा रहा है कि अमेरिका जल्द ही दो हिस्सों में टूटने जा रहा है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति होंगे। ये भविष्यवाणी नास्त्रेदमस या बाबा वेंगा ने नहीं की है।

ग्रोक से जब कुछ लोगों ने जवाब पूछा तो उसने बताया कि ये भविष्यवाणी प्रज्ञा मिश्रा ने की हैं। ये एक ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जो एस्ट्रोटॉक पर काम करती हैं और इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। वे राजनीतिक भविष्यवाणियां करती हैं, जैसे वीडियो में दी गईं हैं। जानते हैं कि क्या अमेरिका पहले भी टूट चुका है।

प्रज्ञा मिश्रा ने डोनाल्ड ट्रंप यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति होंगे। जुलाई 2027 से पहले USSR की तरह USA भी टूटेगा। दो या तीन राज्य अलग हो जाएंगे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

ग्रोक से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उसने बताया कि प्रज्ञा मिश्रा की भविष्यवाणियां ज्यादातर भविष्योन्मुखी हैं। जैसे 2027 में अमेरिका टूटना या भारत UNSC सदस्य बनना। खोज से कोई चार सटीक साबित हुई भविष्यवाणियां नहीं मिलीं। यदि आपके पास जानकारी है, तो शेयर करें।

कभी दो हिस्सों में बंट गया था अमेरिका
आज जैसा अमेरिका है, वैसा वह पहले नहीं था। आज वह 50 राज्यों का संघ है। यह तब की बात है, जब अमेरिका 34 राज्यों का संघ था। अमेरिका ने पहले मैक्सिको के साथ लड़ाई लड़ी और उसके 55 फीसदी हिस्से को अपने में मिला लिया था। इसके कुछ साल बाद ही अमेरिका दो हिस्सों में बंट गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका से कटकर कंफेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका के नाम से नया देश बना जिसका अपना राष्ट्रपति झंडा और राजधानी थी।

बाद में फिर एक हो गया अमेरिका
ये 6 राज्य साउथ कैरोलिना, मिसीसिपी, फ्लोरिडा, अलाबामा, जॉर्जिया और लुईसियाना थे। बाद में टेक्सास भी इसमें शामिल हो गया। मिसीसिपी के जेफरसन डेविस इस नये देश के राष्ट्रपति बने। करीब 5 साल तक यह सिविल वॉर चला। हालांकि, सीएसए को न तो अमेरिका ने मान्यता दी और न ही किसी वैश्विक संस्था ने। सिविल वॉर खत् होने के साथ ही अमेरिका ने सीएसए के सभी 11 राज्यों पर अपना नियंत्रण कर लिया था। उस वक्त अमेरिका 48 राज्यों वाला संघ बन गया। बाद में अलास्का और हवाई के आने से अमेरिका 50 राज्यों का संघ बन गया।